15 Mar 2018

टीवी की दुनिया में खास पहचान बनाना चाहते हैं शुभम कुमार सिंह

खोल दे पंख मेरे, कहता है परिंदा, अभी और उड़ान बाकी है,
        जमीं नहीं है मंजिल मेरी, अभी पूरा आसमान बाकी है,
        लहरों की ख़ामोशी को समंदर की बेबसी मत समझ ऐ नादाँ,
        जितनी गहराई अन्दर है, बाहर उतना तूफ़ान बाकी है…
        बिहार के शेखपुरा जिले में वर्ष 2000 में जन्में शुभम कुमार सिंह के पिता नरेन्द्र कुमार सिंह और मां रूबी देवी बेटे को उच्च अधिकारी देखने का सपना देखा करते थे। शुभम ने ऋतिक रौशन की फिल्म कहो ना प्यार है देखी और उन्हें ऋतिक के साथ ही मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया से प्यार हो गया। डांस में निपुण शुभम कुमार सिंह स्कूल की ओर से कई सांस्क़ृतिक कार्यक्रम में शिरकत किया करते थे। वर्ष  2013 में उन्हें राजगीर के एक कार्यक्रम में डांस करने का अवसर मिला और उन्हें इसके लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी शुभम को कविता लिखने में भी काफी रूचि रही है। वर्ष 2013 में शुभम को नालंदा में आयोजित काव्य सम्मेलन में शिरकत करने का अवसर मिला। इस दौरान मशहूर हास्य कवि अशोक चक्रधर , शैलेश लोढ़ा और अहसान कुरैशी की मौजूदगी में शुभम ने उनका दिल जीत लिया और विजेता चुने गये।मैट्रिक की पढ़ाई पूरी करने के बाद आंखो में बड़े सपने लिये शुभम वर्ष 2014 में राजधानी पटना आ गये जहां उन्होंने इंटर की पढ़ाई पूरी की।
        शुभम मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम रौशन करना चाहते थे इसी को देखते हुये उन्होने  मशहूर कोरियोग्राफर जॉनी सिंह से ग्रुमिंग लेना शुरू कर दिया। वर्ष 2017 में शुभम सिंह ने मिस्टर एंड मिस बॉलीवुड मॉडलिंग शो में हिस्सा लिया जिसमें वह सेकेंड रनर अप बने। शुभम कुमार सिह शो के विजेता नही बन सके लेकिन उन्होंने हिम्मत नही हारी। शुभम का मानना है कि
    परेशानियों से भागना आसान होता है
    हर मुश्किल ज़िन्दगी में एक इम्तिहान होता है
    हिम्मत हारने वाले को कुछ नहीं मिलता ज़िंदगी में
    और मुश्किलों से लड़ने वाले के क़दमों में ही तो जहाँ होता है
        वर्ष 2017 में शुभम कुमार सिंह ने राजधानी पटना में हुये दशहरा महोत्सव में आयोजित बाहु एंड देव प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विजेता का ताज अपने नाम कर लिया। शुभम का मानना है कि जिंदगी में कुछ पाना हो तो खुद पर ऐतबार रखना ,सोच पक्की और क़दमों में रफ़्तार रखना कामयाबी मिल जाएगी एक दिन निश्चित ही तुम्हें ,बस खुद को आगे बढ़ने के लिए तैयार रखना।
           शुभम दशहरा महोत्सव में आयोजित मॉडलिंग शो में भले विजेता बन गये लेकिन उनकी आंखो में कुछ बडे सपने थे।
   शुभम का मानना है कि बेहतर से बेहतर कि तलाश करो
        मिल जाये नदी तो समंदर कि तलाश करो
        टूट जाता है शीशा पत्थर कि चोट से
        टूट जाये पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो
        शुभम ने बताया कि इसी दौरान उन्हें सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के जरिये पता चला कि पटना में रेड रती की ओर से मिस्टर एंड मिस पटना का ऑडिशन किया जा रहा है।  कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की साजिश में लग जाती हैं। शुभम ने इस शो में हिस्सा लिया और मिस्टर पटना का  खिताब अपने नाम कर लिया।शुभम ने बताया कि वह  शो के आयोजक संजीव रंजन ,उज्जवल सिंह और कोरियोग्राफर जॉनी सिंह का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने बिहारी की पावन धरती पर इतने बड़े शो का आयोजन किया। उन्होंने मिस्टर पटना का खिताब बिहार की जनता को समर्पित किया है।
        टीवी से अपने करियर की शुरूआत कर बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुके सुशांत सिंह
राजपूत की तरह ही शुभम पहले टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। शुभम का कहना है कि टीवी यानी छोटा पर्दा तेजी से प्रगति कर रहा है और इसकी दर्शक संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। टीआरपी इसका प्रमाण है। शुभम का का मानना है कि नई प्रतिभाओं को लांच करने के लिए टीवी शानदार मंच है। टीवी आज यह सबसे बड़ा मीडियम बन चुका है।
        रख हौसला वो मन्ज़र भी आएगा,
        प्यासे के पास चल के समंदर भी आयेगा;
        थक कर ना बैठ ऐ मंज़िल के मुसाफिर,
        मंज़िल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आयेगा।v         शुभम आज मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में कामयाबी की बुलंदियों पर है। शुभम को 24 मार्च को सीतामढ़ी में होने वाले एक मॉडलिंग शो में शोज टॉपर बनने का प्रस्ताव मिला है और इसे लेकर वह बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। शुभम अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते है जिन्हें हर कदम उन्हें सपोर्ट किया है।

Top Ten Bhojpuri Legend, Films, Actor, Actress, Singers, Albums, Songs, Video, Music Company and Production Company

Contact us on whats App No. -   91-9718810791
रैंप पर बच्चें बिखेरेंगे जलवा , फैशन शो 24 मार्च को
Faishon show on 14th March 18

पटना 15 मार्च राजधानी पटना के प्रतिष्टित स्कूल इंदिरापुरम में बच्चों के लिये आगामी 24 मार्च को फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है।
        इंदिरापुरम गर्लस पब्लिक स्कूल की प्राधानाध्यपक आरती झा ने बताया कि बच्चों के लिये फैशन शो (बेबीज डे आउट ) का आयोजन 24 मार्च को स्कूल में किया जा रहा है।फैशन शो की थीम ए पोजेटिव मी रखी गयी है अर्थात मैं- सकारात्मक सोंच है। यह शो मुख्य तौर पर छोटे-छोटे बच्चों के मनोरंजन एवं प्रतिभा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। शो का उद्देश्य बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां वे एक दूसरे में सकारात्मक सोंच का आदान-प्रदान कर सकें जो आम तौर पर सभी बच्चों में विद्यमान होता है। हम जितना बच्चों की प्रतिभाओं को बल देंगे उतना ही उनका विकास और सोंच समृद्ध होगा। हर किसी की अलग-अलग पहचान एवं क्षमतायें होती है इसलिये किसी भी प्रतियोगिता में केवल जीतना ही सब कुछ नही होता बल्कि हार कर उभरना भी एक कला है अत: प्रत्येक व्यक्ति को हर परिस्थितियों , परिवेश एवं कठिनाइयों में अपनी सकारात्मक सोंच को बनाये रखना चाहिये। शो के दौरान मैजिक शो का भी आयोजन किया गया है। आज के परिवेश में शिक्षा जितनी जरूरी है उतना ही जरूरी बच्चों के लिए मनोरंजन भी जरूरी है। शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन का बड़ा महत्व है। डांस , अभिनय और मॉडलिंग को आज के बच्चे कैरियर के रूप में भी अपनाने लगे हैं। आज के युग में बच्चों को हर क्षेत्र में आगे आकर अपना नाम रोशन करना चाहिए।
        प्राधानाध्यापक ने बताया कि फैशन शो को तीन वर्गो में बांटा गया है। पहले वर्ग में डेढ़ वर्ष से तीन वर्ष के लड़के और लड़किया हिस्सा ले सकेंगी। दूसरे वर्ग में केवल बच्चियां शिरकत कर सकेंगी जिनकी आयु सीमा तीन वर्ष से पांच वर्ष निधारित की गयी है। वहीं तीसरे वर्ग में भी केवल बच्चियां हिस्सा ले सकेंगी जिसके लिये आयु सीमा पांच वर्ष से आठ वर्ष निर्धारित की गयी है।फैशन शो के नामांकन के लिये  बच्चों से कोई फीस नही ली जायेगी। हमारे स्कूल के बच्चों के साथ ही राजधानी पटना के अन्य स्कूल के बच्चे भी फैशन शो में हिस्सा ले सकते हैं।उन्होंने बताया कि फैशन शो के विजेताओं को पुरस्कार देने के साथ ही उनका फ्री में पोर्टफोलियो शूट भी किया जायेगा।
        फैशन शो की ब्रांड एम्बेसडर मिसेज एशिया यूनिवर्सल डा मनीषा रंजन ने बताया कि शिक्षा, खेल एवं मनोरंजन जीवन के अभिन्न अंग हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए।आज बच्चों पर पढ़ाई का काफी बोझ है. ऐसे में उनके मनोरंजन के लिए फैशन शो का आयोजन किये जाने से बच्चे काफी आनंद उठायेंगे।सालभर तो बच्चे पढ़ाई करते रहते हैं. कभी-कभी उनको खुशी एव आनंद का अनुभव भी कराना चाहिए।मनोरंजन से मनुष्य की मानसिक बौद्धिक शारीरिक थकान दूर होती है और वह नए उत्साह के साथ अपने काम में लगा सकता है। शारीरिक शिक्षा की विभिन्न क्रियाओं के आयोजन में मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।
              मिसेज एशिया यूनिवर्सल ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये मनोरंजन और खेलकूद भी जरूरी है।खेलों में हार जीत का महत्व नहीं होता, बल्कि खेल एवं मैत्री भावना का प्रदर्शन मायना रखता है। जहाँ एक तरफ खेलों से शरीर और मस्तिष्क का विकास होता है वही दूसरी तरफ आपका बच्चा टीम वर्क एवं प्रतियोगी भावना सीखता है।बच्चे देश की संपति हैं। वे भारत के भावी नागरिक हैं। एक खुशहाल बच्चा अपने घर और देश को खुशहाल बनाएगा। किसी भी देश का भविष्य बच्चे के उचित लालन-पालन पर निर्भर करता है। इसके लिए सौहार्दपूर्ण माहौल तथा बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए उचित अवसरों का होना आवश्यक है। स्कूल और कॉलेजों में यदि शिक्षा के साथ ही खेलकूद और मनोरंजन का माहौल बनाया जाना चाहिये।


Top Ten Bhojpuri Legend, Films, Actor, Actress, Singers, Albums, Songs, Video, Music Company and Production Company

Contact us on whats App No. -   91-9718810791

7 Mar 2018

Jay Yadav - Jay Yadav Wiki Biography
Jay Yadav
Jay Yadav

Jay Yadav's Biography

Jay Yadav is a Bhojpuri hero. He has been worked in many films.

Jay Yadav Educations

Data not available

Jay Yadav Awards

Data not available

Personal information Jay Yadav(biodata)

Date of birth
Birth Place
Height
Wikipedia Page
Facebook
Twitter Handle
Official Website
Marital Status
Spouse Name
About Kids
Parrent's Name
Occupation
Debut Movie

Jay Yadav Films

Aag Ego Aandhi 2013


Most searchable useful links

Bhojpuri films First look
Upcoming Bhojpuri films
New Bhojpuri films
Bhojopuri films released in 2015
Bhojopuri films released in 2014
Bhojopuri films released in 2013
Bhojopuri old films
Top Ten Bhojpuri Legend, Films, Actor, Actress, Singers, Albums, Songs, Video, Music Company and Production Company
Evergreen Albums
Bhojpuri latest News

Bhojpuri film best actress biography and filmography

Akshara Singh Poonam Dubey
Amarpali Dubey Priya Sharma
Anjana Singh Priyanka Pandit
Kajal Raghwani Rani Chatterjee
Madhu Sharma Rinku Ghosh
Mohini Ghosh Sambhavna Seth
Monalisa Seema Singh
Monika Batra Smirti Sinha
Neha Shree Singh Subhi Sharma
Pakhi Hegde Tanu Shri Dutta
Pallavi Singh Tanushree Chatterjee
Payal pandey
Suresh Kumar Haibru - Suresh Kumar Haibru Wiki Biography and all movies as actor and producer
Suresh Kumar Haibru Wiki Biography and all movies as actor and producer

Suresh Kumar Haibru Biography

Suresh Kumar Haibrus is an Ollywood actor and producer. known for Hela Mate Prema Jara (2016) and Love You Hamesha (2015).

Suresh Kumar Haibru Educations

Currently we have no any data

Suresh Kumar Haibru Awards

Currently we have no any data

Personal information Suresh Kumar Haibru(Biodata)

Date of birth01 Jan 1900
Birth place
Height
Age
Wikipedia Page
IMDBhttp://www.imdb.com/name/nm8010894/
Facebook
Twitter Handle
Instagram
Official Website
Marital Status
Husband / Boy Friend Name
About Kids
Parrent's Name
Occupation
Debut Movie

Suresh Kumar Haibru all movies as an actor and producer

2016 Hela Mate Prema Jara 
2015 Love You Hamesha