जैसा की आप लोगो को पता होगा की पिछले महीने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भोजपुरी फिल्म रघु राम का पोस्टर लॉच हुआ था जिस अवसर पर राजनेता और और ब्यूरोक्रेट्स उपस्थित थे. खबर है की अब इस फिल्म के गानो की रिकॉर्डिंग मुम्बई में पूरा कर लिया गया है। इस फिल्म में भोजपुरी के जाने माने गायक मोहन राठौर, अलोक कुमार , खुशबु जैन और पामेला जैन आदि कलाकारों ने अपनी आवाज़ दी है और संगीत दिया है सी बी दिनेश ने. गीत है है राजेश मिश्रा जी का। मोहन राठौर और और अलोक कुमार ने तीन-तीन गाने गाये है. मोहन राठौर लाइव म्यूजिक पर पारम्परिक गीत गा कर काफी प्रसन्न दिख रहे थे। उन्होंने एक वीडियो बनाकर फिल्म से जुड़े लोगो को बधाई दिया और अच्छे फिल्म बनने की उम्मीद जताई।
आपको बताते चले की 25 सितम्बर को इस फिल्म का मुहर्त गुजरात के सूरत में किया जायेगा और अगले दिन से फिल्म का शूटिंग भी शुरू हो जायेगा। मुहर्त के दौरान कई जाने- माने लोग वहां पे उपस्थित रहेंगे।
फिल्म के स्टार कास्ट की बात करे तो इस फिल्म को लीड करेंगे विक्की सिंह और रोशनी चौबे। विक्की सिंह ट्रेंड थिएटर आर्टिस्ट और डांसर है जिन्होंने दिल्ली के एस. आर. सी. से कोर्स किया है और सुनील शेट्टी के साथ बॉलीवुड फिल्मो के लिए वर्कशॉप भी किया है और इसके अलावा वो म्यूजिक वीडियो में भी परफॉर्म किया है. एक्ट्रेस रौशनी चौबे सूरत की फेमस मॉडल है जो पेशे से डॉक्टर भी है जिन्होंने साउथ के दो फिल्मो और एक मराठी फिल्म में अभिनय किया है और अब भोजपुरी फिल्म में वो डेब्यू कर रही है बाकी दूसरे कलाकारों की बात करे तो उनमे प्रमुख है अमित शुक्ला, दबंग फेम सूजान सिंह, करण सिंह और कई अन्य कलाकार।


TVF Pitchers
MTV Splitsvilla Season 14
Animal(Ranbir Kapoor)
Pushpa Part 2(Allu Arjun)
Tiger 3
Pathan(Shahrukh han)
Dunki(Shahrukh Khan)
Dunki(Shahrukh Khan
0 comments: