पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता पाने के बाद चौपाल, विश्व का सबसे बड़ा मल्टीरीजनल ओवर- दी-टॉप प्लेटफार्म (ओटीटी), अब भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज़ ला रहा है। इस ऐप पर पहले से ही 500 से अधिक घंटो का भोजपुरी कंटेंट उपलब्ध है।
आज चौपाल ऑफिशियली भोजपुरी की पहली वेब सिरीज़ ‘प्रपंच’ के रिलीज़ के साथ भोजपुरी की ओरिजिनल कंटेंट लाइब्रेरी लांच कर रहा है। इस वेब सिरीज़ ‘प्रपंच’ में पवन सिंह मुख्य भूमिका निभाते हुए साबिहा अली खान (शहनूर), ज़फ़र वारिस खान, शाहीबा ज़फ़री, बृज भूषण शुक्ला और विनीत विशाल के साथ नज़र आएंगे।
‘प्रपंच’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें दिखाया गया है की कैसे एक मध्य श्रेणी का मासूस सा लड़का जीवन की परिस्थितियों के कारण अपराधी बन जाता है।
चौपाल पर भोजपुरी कॉन्टेंट
रितेश पांडेय की वेब सिरीज़ ‘लंका में डंका’ चौपाल पर रिलीज़ होने वाली अगली ओरिजिनल वेब सीरीज़ है। यह एक अद्भुत कहानी है जिसमें एक दीवाना प्रेमी अपनी प्रेमिका की ख़ुशी के लिए शिक्षा का मंदिर बनवा देता है और हज़ारो बच्चों के भविष्य को उज्वल करता है।
बहुत जल्द ऐक्शन, ड्रामा, एनर्जी,और एंटरटेनमेंट से भरी भोजपुरी वेब सीरीज़ चौपाल पर रिलीज़ होंगी। इनमें से कुछ के नाम इस प्रकार हैं:- मनोज तिवारी की ‘धरती पुत्र’
- निरहुआ और आम्रपाली की पूर्वांचल
- रवि किशन की ‘पूरब का बेटा’
- अरविंद अकेला (कल्लू) की ‘रनबीर’
- और अन्य प्रोजेक्ट्स कलाकार यश मिश्रा, खेसारी लाल यादव, काजल रघवानी के साथ बनाये जा रहे हैं
सब्सक्रिप्शन प्लान्स(Subscription plans)
भारत में चौपाल के 3 प्लान्स एक्टिव हैं:- 1.मोबाइल प्लान (₹ 99/ महीना)
यह एक महीने का प्लान है। इसपे सब्सक्राइबर अपनी मन पसंद फिल्म या वेब सीरीज़ अपने स्मार्ट फ़ोन या एक स्क्रीन पर देख सकता है। यह प्लान स्टैण्डर्ड डेफिनिशन (कंटेंट क्वालिटी) को सप्पोर्ट करता है। - 2.प्रीमियम प्लान (₹ 799/ सलाना)
इस सालाना प्लान में दो स्क्रीन्ज़ (चाहे वो स्मार्ट फ़ोन हो, टेबलेट हो, टीवी हो या फिर लैपटॉप) एक समय पर चलाई जा सकती हैं। यह प्लान हाई डेफिनिशन (कंटेंट क्वालिटी) को सप्पोर्ट करता है। - 3.फैमिली प्लान (₹ 999/ सलाना)
इस सलाना प्लान में एक साथ तीन स्क्रीन्ज़ पर कंटेंट देखा जा सकता है । यह प्लान भी हाई डेफिनिशन (कंटेंट क्वालिटी) को सप्पोर्ट करता है।
चौपाल ओटीटी डायरेक्टर श्री संदीप बंसल के विचार
इस नई पहल पर विचार प्रकट करते हुए बंसल जी ने कहा कि चौपाल भोजपुरी का लॉन्च होना हमारे लिए गर्व की बात है क्यूंकि हम पिछले तीन वर्षों से इसे आप सब के बीच लाने का प्रयास के रहे थे ।चौपाल के साथ जुड़े हर व्यक्ति का एक ही उद्देश्य है रिजनल कॉन्टेंट को दुनिया के हर कोने में पहुंचाया जा सके। इसके आसान टेक्नोलॉजी और भोजपुरी की विशाल कॉन्टेंट लाइब्रेरी के द्वारा लोग कहीं भी कभी भी भरपूर एंटरटेनमेंट का आनंद ले सकेंगे।
यशी फ़िल्म्ज़ डायरेक्टर श्री अभय सिन्हा के पार्टनरशिप पर विचार
“हमें चौपाल के प्रोडक्शन पार्टनर होने पर बेहद गर्व है। हमारा उद्देश्य है की हम भोजपुरी में विश्वस्तरीय कंटेंट बनाएं और चौपाल के माध्यम से उसे केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुंचाएं।“


Chinese Short Drama List
Korean Short Drama List
Animal(Ranbir Kapoor)
Pushpa Part 2(Allu Arjun)
Tiger 3
Pathan(Shahrukh han)
Dunki(Shahrukh Khan)
Dunki(Shahrukh Khan
0 comments: