भोजपुरी सिनेमा के यूनिक एक्शन स्टार यश कुमार इस बार भोजपुरी फिल्म ‘रूद्रा’ में अपना रौद्र अवतार दिखायेंगे, जो 24 नवंबर को रिलीज होगी। अभी हाल ही में उनकी फिल्म ‘कसम पैदा करने वाले की’भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े थे और साल 2017 में कमाई के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जिसके बाद अब उनकी आने वाली फिल्म ‘रूद्रा’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। यही वजह है कि वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड द्वारा रिलीज फिल्म के ट्रेलर को अब तक लाखों लोगों ने सर्च किया और पसंद भी किया। इस बार में खुद यश कुमार का भी कहना है कि जब आपकी पिछली फिल्म सुपर हिट हो जाती है, तो आने वाली फिल्म से स्वभावत: लोगों की उम्मीद बढ़ जाती है। और एक अजीब सा प्रेशर आप पर बनता है। हालांकि मैं उस प्रेशर को चाइलेंज के रूप ले रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि ये फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आये और उनका प्यार मुझे और ‘रूद्रा’ को मिल सके। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि 24 नवंबर को ‘रूद्रा’ वे जरूर देखें। उन्हें काफी मजा आयेगा।
साईं श्रद्धा मोशन पिक्चर प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘रूद्रा’एक्शन पैक्ड मूवी है, जो दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करेगा। वैसे भी यश कुमार के एक्शन के दीवानों को इस बार भी उनका यूनिक एक्शन लुभाएगा। फिल्म‘रूद्रा’ के ट्रेलर में यश कुमार दो अवतार में नजर आ रहे हैं, जिससे फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़नी तय है। बता दें कि इस फिल्म को निर्देशित किया है राकेश भारद्वाज ने और फिल्म के निर्माता हैं लक्षण नंद लाल गुप्ता व जयप्रकाश सर्वगल्ला। फिल्म के निर्माता- निर्देशक को‘रूद्रा’ से उत्साहित हैं। बता दें कि यश कुमार की पिछली फिल्म ‘कसम पैदा करने वाले की’ इस साल अब तक की सबसे बड़ हिट फिल्म रही है, इसको लेकर भी उन्हें फिल्म ‘रूद्रा’ से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।
दीपक शाह द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म की पटकथा के मनोज सिंह ने लिखी है। फिल्म को लेकर निर्देशक भारद्वात का कहना है कि फिल्म एक्शन बेस्ड तो है ही,लेकिन इसमें एक्शन और इमोशन काफी है, जो एक बेहतर फिल्म में होनी चाहिए। फिल्म का हर सिक्वेंस लोगों को आकर्षित करेगा। वाकई फिल्म बहुत अच्छी बनी है। फिल्म ‘रूद्रा’ में यश कुमार, निशा दूबे,अवधेश मिश्रा, रिचा दिक्षित और दीपक सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर एस कुमार हैं और गीत प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह,फनींद्र राव व ए कुमार के हैं।
Top Ten Bhojpuri Legend, Films, Actor, Actress, Singers, Albums, Songs, Video, Music Company and Production Company
Contact us on whats App No. - 91-9718810791

Chinese Short Drama List
Korean Short Drama List
Animal(Ranbir Kapoor)
Pushpa Part 2(Allu Arjun)
Tiger 3
Pathan(Shahrukh han)
Dunki(Shahrukh Khan)
Dunki(Shahrukh Khan
0 comments: