एक्टिव फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फ़िल्म 'माँ कसम' का भव्य मुहूर्त आज शारदीय नवरात्र के महाष्टमी के मौके पर बनारस मे सम्पन्न हो गया। इस मौके पर फ़िल्म के निर्माता राजा बाबू, निर्देशक राम जे पटेल , उमेश सिंह टाइगर और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सबों ने फ़िल्म के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि आज यह बेहद शुभ दिन है, जब इस फ़िल्म का मुहूर्त हुआ है। माता रानी फ़िल्म को सफल बनाएगी।
वहीं, राजा बाबू ने कहा कि माँ कसम एक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसकी पटकथा बेहतरीन है। इसपर हमलोगों ने खूब मेहनत भी किया है। कोरोना काल में हमने इस फ़िल्म को प्लान किया, और अब जब फ़िल्म इंडस्ट्री फिर से खुलने लगी है तो हमने आज इसका मुहूर्त किया है।
उन्होंने बताया कि फ़िल्म में सुपर स्टार प्रमोद प्रेमी, अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में होंगी। इसके अलावा फिल्म में उमेश सिंह टाइगर, सत्यप्रकाश सिंह और सोनू यादव को भी हमने साइन किया है। फ़िल्म की कहानी रंजीत सिंह राजपूत की है। म्यूजिक डायरेक्टर कृष्णा बेदर्दी होंगे। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फ़िल्म की शुटिंग जल्द ही शुरू होगी।
Contact us on whats App No. - 91-9718810791

Chinese Short Drama List
Korean Short Drama List
Animal(Ranbir Kapoor)
Pushpa Part 2(Allu Arjun)
Tiger 3
Pathan(Shahrukh han)
Dunki(Shahrukh Khan)
Dunki(Shahrukh Khan
0 comments: